पबिया में कांग्रेस पार्टी का खुला चुनाव कार्यालय

नारायणपुर प्रखंड के पबिया में बुधवार को कांग्रेस पार्टी का चुनावी कार्यालय खोला गया.

नारायणपुर. प्रखंड के पबिया में बुधवार को कांग्रेस पार्टी का चुनावी कार्यालय खोला गया. इसका उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी, झामुमो नेता लालू अंसारी, मनोरथ मरांडी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर इरफान अंसारी ने कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. हमने जनता के बीच भरपूर विकास का काम किया है. अब जनता को यह बात समझ में आ गई है कि जामताड़ा का विकास कैसे और किनके द्वारा हो सकता है. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी आपके समक्ष वोट मांगने आयेंगे. सम्मान के साथ उनकी बातों को सुनें. राज्य में फिर से एक बार गठबंधन की सरकार बन रही है. हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री होंगे. इरफान अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हेमंत सोरेन को भाजपा वाले साजिश के तहत जेल ले जा रहे थे तब वह पटाखा फोड़कर जश्न मना रहीं थी. मौक पर बीरबल अंसारी, आजाद अंसारी, लालू अंसारी, मो कमाल, मो मुस्तफा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >