केंद्राधीक्षक व मजिस्ट्रेट कदाचार मुक्त मैट्रिक व इंटर परीक्षा का करें संचालन : डीसी

जामताड़ा. उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेट्रोलिंग मैजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारियों की बैठक हुई.

जिले में तीन से 23 फरवरी तक होगी मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा

माध्यमिक में 9213 व इंटर की परीक्षा में कुल 5872 परीक्षार्थी होंगे शामिल

संवाददाता, जामताड़ा. उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेट्रोलिंग मैजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारियों की बैठक हुई. उन्होंने कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य), परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर ब्रीफिंग की. डीसी ने कहा कि वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 03 से 17 फरवरी तक प्रथम पाली पूर्वाह्न 09.45 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक होगी. वहीं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की सैद्धांतिक परीक्षा 03 से 23 फरवरी तक द्वितीय पाली में अपराह्न 02.00 बजे से शाम 05.15 बजे तक संचालित होगी. बताया गया कि माध्यमिक के लिए कुल 27 व इंटरमीडिएट के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें माध्यमिक परीक्षा में कुल 9213 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट में कुल 5872 परीक्षार्थी (कला 4631, विज्ञान 1188 एवं वाणिज्य 53 ) शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है. उपायुक्त ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को ज्यादा सजग रहने व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन का निर्देश दिया. कहा कि केंद्राधीक्षक यह सुनिश्चित कर लें कि सभी परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो. बच्चों को पीने का पानी व वॉशरूम की असुविधा न हो. उन्होंने प्रश्नपत्र को कोषागार एवं प्रखंड स्तर पर एसबीआइ से विद्यालय ले जाने के क्रम में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. कहा कि अगर कोई कठिनाई होती है तो तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करेंगे. कहा कि परीक्षा केंद्रों में कोई अनाधिकृत रूप से प्रवेश न करे. परीक्षा में किसी प्रकार से अगर कोई बाहरी व्यक्ति के द्वारा नकल कराने का प्रयास किया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों का विजिट करके जो भी स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी हैं वो एक बार अवगत हो लें, यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं, वीडियो ग्राफर की व्यवस्था कर ली गयी है. परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बेहतर हो, वाहनों की बेतरतीब पार्किंग नहीं हो. कोई भी वीक्षक मोबाइल लेकर परीक्षा रूम में नहीं रहेंगे. सभी का फोन केंद्राधीक्षक के पास जमा करना होगा.

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में लागू होगी निषेधाज्ञा : एसडीओ

अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. स्टैटिक दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो, परीक्षा केंद्र के बाहर पार्किंग नहीं होने देंगे, जिससे कि परीक्षार्थियों को कठिनाई हो. उन्होंने सीटिंग अरेजमेंट, प्रवेश व निकास आदि को देखने का निर्देश दिया. सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे कैल्क्युलेटर, पेजर, ब्लूटूथ, ट्रांसमीटर, स्कैनर आदि नहीं जा सकेंगे. इसकी सख्ती से जांच करेंगे. मौके पर डीइओ चार्ल्स हेंब्रम, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति, गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, थाना प्रभारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >