जेजेएस कॉलेज के संस्थापक सदस्य के निधन पर जताया शोक

कॉलेज के प्राध्यपकों ने जताया शोक

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम के संस्थापक सदस्य सह शासी निकाय के अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम के निधन पर कॉलेज में शोक की लहर है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कॉलेज में दो मिनट का मौन रखा गया. प्राचार्य प्रो कृष्णमोहन साह ने बताया कि उनके निधन से एक छत्र-छाया चला गया. यह अपूरणीय क्षति है. महाविद्यालय में उनके सहयोग, समर्पण व सेवा को भूलाया नहीं जा सकता है. दुख की इस घड़ी में कॉलेज परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है. मौके पर डॉ सोमेन सरकार, डॉ राकेश रंजन, अरविंद कुमार सिन्हा, रंजीत यादव, बासुकीनाथ प्रसाद, दिनेश किस्कू, डॉ किरण वर्णवाल, जयश्री, पूनम कुमारी, शबनम खातून, देवकी पंजियारा, पुष्पा टोप्पो, अमिता सिंह, सुषमा रानी, रेखा कुमारी शर्मा, राजकुमार मिस्त्री, दिनेश रजक, मनीष कुमार सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >