सीएम हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर निरंतर है अग्रसर

जामताड़ा. जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. स्थानीय गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, जहां सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झंडत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी.

स्वतंत्रता दिवस. गांधी मैदान में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया झंडोत्तोलन, कहा संवाददाता, जामताड़ा. जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. स्थानीय गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, जहां सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झंडत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. इससे पूर्व उन्होंने एसपी की अगुवाई में जिला पुलिस तथा विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा निकाले गए आकर्षक परेड का निरीक्षण किया. समारोह में डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता, जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी. कहा कि आज का दिन उन महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है, जिन्होंने इस आजादी की लडाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हमें अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराया. हम नमन करते है उन स्वतंत्रता सेनानियों को जिनका आजादी की लंबी लड़ाई में प्रत्यक्ष रूप से योगदान रहा है. कहा, आइये हम सब मिलकर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करें. कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है. सरकार की ओर से विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की दिशा में बहुआयामी प्रयास किये जा रहे हैं. कहा, पीपीपी मोड में राज्य के पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा एवं धनबाद में नये चिकित्सा महाविद्यालय खोला जाना प्रक्रियाधीन है. झारखंड राज्य में अगले पांच वर्षों (वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30) के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है. विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का कार्य जिला प्रशासन, जामताड़ा के द्वारा कुशल तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसमें आप सभी का सहयोग वांछनीय है. हम सब मिलकर न्यू इंडिया के तर्ज पर न्यू झारखंड का निर्माण करें, जो भय और आतंक से मुक्त हो, भ्रष्टाचार मुक्त हो, अशिक्षा मुक्त हो, बेरोजगारी मुक्त हो, गंदगी मुक्त हो, रूढ़ी मुक्त हो. कहा कि पुनः आज के दिन एक बार संकल्प लें कि हम सभी भारतवासी धर्म एवं जाति की भावनाओं से ऊपर उठकर एक रहें और हम अपने देश के स्वतंत्रता को अक्षुण बनाये रखें. समाहरणालय में उपायुक्त ने फहराया तिरंगा वहीं समाहरणालय में डीसी रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी राजकुमार मेहता, जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, उपायुक्त न्यायालय में डीसी रवि आनंद, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, वन प्रमंडल कार्यालय में डीएफओ राहुल कुमार, जामताड़ा थाना में इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, साइबर थाना में इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने झंडोत्तोलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >