चिरेका जीएम ने जिम्नास्टिक्स हॉल का किया उद्घाटन

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में चिरेका खेलकूद संगठन की ओर से बैडमिंटन हॉल के पास जिमनास्टिक्स हॉल का नवीनीकरण किया गया है.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में चिरेका खेलकूद संगठन की ओर से बैडमिंटन हॉल के पास जिमनास्टिक्स हॉल का नवीनीकरण किया गया. इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चिरेका महाप्रबंधक विजय कुमार और संरक्षक चिरेका खेल कूद संगठन की किरण बधान ने संयुक्त रूप से किया. जिमानास्टिक हॉल विभिन्न आधुनिक उपकरण स्थापित किये गये हैं. महाप्रबंधक ने खेलकूद संगठन को बधाई दी है. आशा व्यक्त की कि, इस पुनर्निर्मित बुनियादी ढांचे से उभरते जिमनास्टों को अभ्यास करने में सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >