डायनामाइट के फटने से बच्चा घायल, धनबाद रेफर

मिरगा गांव में मंगलवार को डायनामाइट फटने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के मिरगा गांव में मंगलवार को डायनामाइट फटने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मिरगा गाव निवासी शिवा मरांडी के आठ वर्षीय पुत्र राकेश मरांडी घर में रखे डायनामाइट निकाल कर उसको पत्थर से तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी वह फट गया. बच्चे की आंख और हाथ में गंभीर चोट है. घटना के बाद घायल बच्चे को परिवारवाले पहले ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया. इस के उपरांत मंगलवार की शाम सीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने घायल बच्चे का धनबाद रेफर कर दिया. घायल बच्चा के पिता शिवा मरांडी ने बताया कि कुआं खोदने के बाद बचा हुआ एक डायनामाइट को घर में रख दिया था, जिसे उनका पुत्र राकेश मरांडी निकाल कर पत्थर से फोड़ रहा था. तभी डायनामाइट फट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >