वज्रपात से एक बच्चे की मौत, दो भाई व पिता को लगा झटका

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के भीठरा गांव में शनिवार को तेज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात हुई. इसकी चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी,

– करमाटांड़ थाना क्षेत्र के भीठरा गांव की है घटना प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के भीठरा गांव में शनिवार को तेज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात हुई. इसकी चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उनके दो भाई और पिता को झटका लगा. मृत बच्चे की पहचान शोएब अंसारी (10) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार करीब 3:30 बजे महरुद्दीन मियां उर्फ मोहरील मियां अपने तीन बेटों के साथ खेत की ओर जा रहे थे. एक बच्चे सबसे आगे चल रहे था, जबकि उसके दोनों भाई और पिता पीछे-पीछे चल रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुई. वज्रपात की सीधी चपेट में आगे चल रहे बच्चे आ गया. वहीं उसके दोनों भाई और पिता को भी झटका लगा. हादसे के बाद एक बच्चे बेहोश हो गया, जिसे तत्काल गांव के समीप स्थित एक निजी मेडिकल संस्थान में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंच रहे हैं. पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >