नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की करें जांच : डीसी

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्थापना, अनुकंपा सह चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक हुई.

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्थापना, अनुकंपा सह चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक हुई. डीसी ने स्थापना, अनुकंपा, एसीपी, एमएसीपी, सेवा संपुष्टि आदि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. स्थापना उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को ससमय एवं नियमानुसार पूर्ण करें. वहीं जिला अनुकंपा समिति एवं चौकीदार अनुकंपा समिति को प्राप्त आवेदनों पर विमर्श कर समुचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. कहा कि अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के दौरान आवेदकों के शैक्षणिक योग्यता क्या है, उम्र, जातीय-आवासीय प्रमाण-पत्र, अनापत्ति पत्र, शपथ पत्र, पारिवारिक सूची आदि कागजातों का अवलोकन अच्छी तरह से कर लें, ताकि नियुक्ति के उपरांत किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो पाये. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, स्थापना उप समाहर्ता पंकज कुमार रवि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >