चांदनी हेंब्रम उमवि जानुमडीह के लिए रसोइया चयनित

बिंदापाथर. चापुड़िया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानुमडीह में रसोइया चयन को लेकर बुधवार को विद्यालय परिसर में आम सभा हुई.

बिंदापाथर. फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानुमडीह में रसोइया चयन को लेकर बुधवार को विद्यालय परिसर में आम सभा हुई. यह सभा रसोइया बीना देवी की सेवा 60 वर्ष पूर्ण होने पर बुलाई गई थी. आम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया मेरीलता मरांडी ने की, जबकि सीआरपी श्यामसुंदर पंडित पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी दिशा-निर्देश ग्रामीणों को विस्तार से बताये. रसोईया पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने दावा प्रस्तुत किया. विचार-विमर्श के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से चांदनी हेंब्रम का चयन किया. सभा में उपमुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >