राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष 16 को आयेंगें जामताड़ा

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के प्रस्तावित जामताड़ा परिभ्रमण को लेकर डीसी कुमुद सहाय ने बैठक की.

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के प्रस्तावित जामताड़ा परिभ्रमण को लेकर डीसी कुमुद सहाय ने बैठक की. डीसी ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, उपाध्यक्ष शमशेर आलम, सदस्य बरकत अली व इकरारूल हसन का पाकुड़ व जामताड़ा जिला भ्रमण निर्धारित है. अध्यक्ष व सदस्य 16 एवं 17 अगस्त को जामताड़ा जिला का परिभ्रमण करेंगे. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास, आपूर्ति, खनन, परिवहन आदि विभागों के अधिकारियों को अद्यतन प्रतिवेदन तैयार रखने का निर्देश दिया. मौके पर एसपी अनिमेष नैथानी, डीडीसी निरंजन कुमार, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >