अवैध शराब के विक्रेता पर थाने में केस दर्ज

पुलिस ने अवैध शराब बिक्री मामले में कोरीडीह-टू निवासी बिनोद महतो के विरुद्ध थाना कांड संख्या 107/2024 में दर्ज किया गया है.

नारायणपुर. पुलिस ने अवैध शराब बिक्री मामले में कोरीडीह-टू निवासी बिनोद महतो के विरुद्ध थाना कांड संख्या 107/2024 में धारा 293, 274 बीएस एवं 47ए झारखंड उत्पाद एवं बिक्री अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. विदित हो कि पुलिस ने विनोद महतो के राशन दुकान से अंग्रेजी शराब एवं बीयर जब्त किया था. हालांकि इस दौरान दुकानदार भाग निकलने में सफल रहा था. लोगों में यह चर्चा है कि पुलिस अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए कार्रवाई तो करती है, लेकिन कारोबारी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >