नारायणपुर. जबरन घर में घुसकर चोरी करने, दंगा भड़काने व महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में सात नामजद एवं अन्य के विरुद्ध नारायणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह मामला थाना कांड संख्या 97/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है. वादी सकीम अंसारी, निवासी शहरपुर बेना (थाना जामताड़ा) ने शिकायत दर्ज कराई है. मामले में हाजरा बीबी, आयशा प्रवीण, सलीम मियां, रुकेया प्रवीण, साबुल बीबी, जाहिर खातून, कलीम अंसारी सहित अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि सभी आरोपित एकमत होकर घर में जबरन घुस गए, चोरी की, दंगा भड़काया तथा एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाया. अनुसंधानकर्ता एएसआइ राम कुमार सिंह बनाए गए हैं.
घर में घुसकर दंगा भड़काने का सात पर केस दर्ज

घर में घुसकर दंगा भड़काने का सात पर केस दर्ज
Copied link
नारायणपुर में घर में जबरन घुसकर चोरी, दंगा भड़काने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में सात नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।