बूटबेरिया और चंपापुर पंचायत में आज लगेगा शिविर

बुटबेरिया और चंपापुर पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

नारायणपुर. प्रखंड के बुटबेरिया और चंपापुर पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. प्रभारी बीडीओ कमलेश कुमार दास ने बताया कि शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. लाभ देने के लिए आवेदन भी लिया जायेगा. इनमें मनरेगा, अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के आवेदन, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लाभ, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग से जुड़े योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. लोगों से आवेदन भी लिया जायेगा. प्राप्त आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी होगा. वहीं शिविरों में विभिन्न प्रकार के परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >