विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय : विष्णु मंडल

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु मंडल ने कहा कि झामुमो परिवारवाद में अटक गया है.

फतेहपुर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु मंडल ने कहा कि झामुमो परिवारवाद में अटक गया है. झामुमो के दिग्गज नेता चंपाई सोरेन एवं लोबिन हेंब्रम पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं. आने वाले समय में झामुमो के कई और दिग्गज नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं. यह स्पष्ट है कि झामुमो पार्टी टूट चुकी है. यह मात्र पति और पत्नी की पार्टी बनकर रह गयी है. झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है. यहां के जनप्रतिनिधि जो बार-बार यह कहते नहीं थकते हैं कि फतेहपुर में जो सड़क बनायी गयी है वह मैंने बनायी है. वास्तव में वहां की जो समस्याएं थी उसका अभी तक निदान नहीं हुआ है. विष्णु मंडल ने कहा कि सड़क में कमीशन खोरी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >