22 दिसंबर से भाजपा का चलेगा सदस्यता अभियान : जिलाध्यक्ष

नाला विधानसभा के खैरा मंडल में मंडल अध्यक्ष ठाकुरमनी सिंह की अध्यक्षता में भाजपा खैरा मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई.

बिंदापाथर. नाला विधानसभा के खैरा मंडल में मंडल अध्यक्ष ठाकुरमनी सिंह की अध्यक्षता में भाजपा खैरा मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई. जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि 22 दिसंबर से पूरे झारखंड राज्य में भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा. नाला व जामताड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी थी. 15 दिसंबर से सभी मंडलों में कार्यशाला की शुरुआत हो चुकी है. 22 दिसंबर को एक साथ सभी शक्ति केंद्रों में सदस्यता अभियान लांच करते हुए सदस्य बनाना है. 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर सभी बूथों में सदस्यता अभियान चलाना है. खैरा मंडल में सदस्यता अभियान के लिए मंडल टोली संयोजक किष्ट प्रसाद सिंह, सह संयोजक रंजीत मरांडी व अनुपम बाउरी को बनाया गया. मौके पर भाजपा नेता माधवचंद्र महतो, महामंत्री दिलीप हेंब्रम, सुभाष यादव, प्रदीप राउत, भोला सिंह, बापी पाल, मोहित भोक्ता, तापस मंडल, उत्तम मंडल, आलोक मंडल, गोराई चंद्र बाउरी, लखीराम मुर्मू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >