भाजपाइयों ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

जामताड़ा. भाजपा की ओर से सेवा पखवारा के तहत सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम के निमित्त पौधरोपण किया गया.

संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा की ओर से सेवा पखवारा के तहत सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम के निमित्त पौधरोपण किया गया. विद्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूल के बच्चे सहित ग्रामीणों ने मिलकर सैकड़ों पौधे लगाये. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि यह एक विशेष सामाजिक अभियान है, जो पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है. जिला मंत्री मोहन शर्मा ने कहा कि पौधरोपण को बढ़ावा देना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम प्रभारी चंदन राउत ने कहा कि पौधरोपण हम सब की जिम्मेदारी है. इससे धरती को लाभ होता है. वहीं हम सब को भी हरियाली मिलती है. स्वस्थ वातावरण प्राप्त होता है. मौके पर विद्यालय अध्यक्ष नरेश बर्मन, निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, सुजाता भैया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, रथु दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >