सभी मंडलों में होगी भाजपा की संगठनात्मक बैठक : प्रदीप

जामताड़ा. जामताड़ा नगर भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने की.

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा नगर भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने की. बैठक में नगर प्रभारी के रूप में जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी संजू देवी उपस्थित हुईं. नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार सभी मंडलों में प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में संगठनात्मक बैठक करनी है. इसी निमित्त जामताड़ा नगर स्थित सरखेलडीह में संगठनात्मक बैठक हुई. कार्यक्रम प्रभारी संजू देवी ने कहा कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. भाजपा नेता संतन मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है. राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर भारत माता की सेवा में निरंतर कार्य करते हैं. हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है. जिला मंत्री आभा आर्या ने कहा कि हम कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है. हमें जनसंपर्क बढ़ाना है, लोगों की समस्याओं को सुनना है और उनका समाधान कराने का प्रयास करना है. बैठक का संचालन नगर महामंत्री रथु दास व धन्यवाद ज्ञापन नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह ने किया. मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंदन राउत, ज्योति देवी, अर्चना गुप्ता, ब्रजेश राउत, राकेश रवानी, मिथुन गुप्ता, टिंकू साव, अंजय कुमार, स्वपन महतो, नयन रवानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >