छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का ऐलान, 11 सितंबर को जामताड़ा में करेगी प्रदर्शन

भाजपा जामताड़ा में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज करने के विरोध में 11 सितंबर को समाहरणालय घेराव करेगी. पार्टी का दावा है कि हजारों कार्यकर्ता और छात्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

जामताड़ा : बुधुडीह स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक हुई. बैठक में 11 सितंबर को जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व दुमका सांसद सुनील सोरेन मौजूद रहे.

छात्रों पर कार्रवाई का विरोध

सुनील सोरेन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर छात्रों के साथ कथित अत्याचार के विरोध में राज्य के सभी जिलों में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी क्रम में 11 सितंबर को जामताड़ा में कार्यक्रम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं छात्र शामिल होंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कराया गया और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गये. उन्होंने सरकार से निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की. कहा कि ऐसा नहीं होने पर भाजपा सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करेगी.

हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि सरकार में छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं सरकार की नीतियों के विरोध में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे.

छात्रों की मांगों को बताया जायज

पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज थीं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया. भाजपा छात्रों के मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी.

इन नेताओं की रही मौजूदगी

मंच संचालन जिला महामंत्री अभय सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने किया. बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा, सुकुमणि हेमब्रम, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा सहित कई पदाधिकारी, नेता एवं सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >