भाजपा एसएसी मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा एससी मोर्चा की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

जामताड़ा. भाजपा एससी मोर्चा की ओर से जनसंपर्क अभियान में भाग लेने के लिए भाजपा नेता सह एससी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण हालदार मंगलवार को जामताड़ा पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों तक जो सरकार झारखंड में थी उस सरकार ने कुछ नहीं किया है. कहा इस सरकार को बदलनी चाहिए. मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हितेश दास, जिला महामंत्री विश्वनाथ दास, प्रखंड अध्यक्ष रोहित मिर्धा, टिंकू पासवान, अजीत पासवान, रंजीत बाउरी, पबिया मंडल अध्यक्ष रोहित रजक, विनोद रजक, बबलू मोची आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >