जामताड़ा. भाजपा की ओर से जिले के सभी मंडलों में गुरुवार को भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. उन्होंने कहा कि देश महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का आभारी हैं , जहां महात्मा गांधी ने देश को आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कठिन परिस्थितियों में भी साहस और सादगी का परिचय दिया. इस अवसर पर भाजपाइयों ने खादी से बने वस्त्र खरीदे और वितरित किया. मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर अध्यक्ष गौर बाउरी, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, राहुल महता, अभिजित चटर्जी, जीत सरखेल आदि मौजूद थे.
भाजपा नेता ने गांधी व शास्त्री को किया नमनजामताड़ा. भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मिहिजाम हांसीपहाड़ी में मनायी. कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की. हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. वही श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘स्वदेशी अपनाओ’ के नारे को भी बल दिया. श्री मिश्रा ने वहां उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं को खादी वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
