मां मनसा की पूजा में शामिल हुए भाजपा नेता

मां मनसा पूजा के अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल बिंदापाथर मंडल स्थित चरकदाहा गांव पहुंचे.

जामताड़ा. मां मनसा पूजा के अवसर पर भाजपा नेता वीरंद्र मंडल बिंदापाथर मंडल स्थित चरकदाहा गांव पहुंचे. भाजपा कार्यकर्ता सहतिक ठाकुर के घर मां मनसा पूजा का प्रसाद ग्रहण किया. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों मां मनसा पूजा बड़े ही धूमधाम से की जाती है. मां मनसा के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. देर रात तक भगवान शिव की पुत्री देवी मनसा की पूजा पूरे विधि विधान के साथ विभिन्न मंदिरों में हुई. विषहरी माता की पूजा के लिए श्रद्धालु ने नियम निष्ठा के साथ व्रत और उपवास भी रखा. मां मनसा पूजा संपन्न हुई. मौके पर प्रभास हेंब्रम, निपेन सिंह, आस्तिक ठाकुर, विजय यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >