मिरगा गांव में भाजपा नेता का हुआ स्वागत

नारायणपुर प्रखंड के मिरगा गांव में आयोजित मनसा पूजा में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. इस अवसर पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता का स्वागत किया.

जामताड़ा. नारायणपुर प्रखंड के मिरगा गांव में आयोजित मनसा पूजा में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. इस अवसर पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता का स्वागत किया. वीरेंद्र मंडल ने पूजा में शामिल होकर माता मनसा से गांव की सुख-समृद्धि के लिए कामना की. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी. कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना उनकी प्राथमिकता है. वे हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़े हैं. मां मनसा की पूजा बड़े ही धूमधाम और भक्तिपूर्ण माहौल में की जाती है. मौके पर संजय ओझा श्यामल मंडल, तपन मंडल सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >