जामताड़ा. नारायणपुर थाना क्षेत्र के काशीटांड़ गांव में पिछले दिनों 10 वर्षीय बालक राजकुमार मंडल की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी थी. गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा काशीटांड़ गांव पहुंची. उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. बबीता झा ने प्रशासन से मांग की कि गांव में खुले गड्ढों को अविलंब भरवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हो. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की भी मांग की. मौके पर भाजपा कार्यकर्ता गीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
