भाजपाइयों ने झालमुड़ी खाकर तीन राज्यों में जीत का मनाया जश्न

जामताड़ा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा के सुभाष चौक पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया.

– बंगाल की जनता ने अपने वोट के जरिए बदलाव का दिया संदेश : सुमित शरण संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा के सुभाष चौक पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सुशासन पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन दिया है. उन्होंने खासकर पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने अपने वोट के जरिए बदलाव का संदेश दिया है. कहा, हमारे नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म भूमि बंगाल जहां आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. वहां हर हिंदू के लिए गौरव की बात है. भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता जो बंगाल में सालों से अपनी कुर्बानी देकर पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे थे उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि भाजपा की जीत है. भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने कहा कि बंगाल की जनता ने निर्णायक भूमिका निभाई है. यह जीत पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. मौके पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, हरिमोहन मिश्रा, दुबराज मंडल, राजेंद्र राउत, सुकुमार सरखेल, आभा आर्या, प्रदीप राउत, कुणाल सिंह, टिंकू नायक, ब्रजेश राउत, ज्योति देवी, चंदन राउत, प्रवीण मिश्रा, रमेश राउत, अंजनी तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >