बाइक सवार उचक्के ज्वेलरी से भरा बैग लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

नगर के निमाई कोठी मोहल्ले में बाइक सवार उचक्के दुकानदार को चकमा देकर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गये. बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर थे.

मिहिजाम. नगर के निमाई कोठी मोहल्ले में बाइक सवार उचक्के दुकानदार को चकमा देकर ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गये. घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है. बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवर थे. बताया कि विकास ठाकुर नामक दुकानदार अपनी दुकान खेलने के लिए जैसे ही शटर के लाॅक में चाबी लगा रहे थे, ज्वेलरी वाला बैग उन्होंने शटर के पास रखा था. इसी बीच बाइक सवार दो युवक में से एक युवक झट से बैग उठा कर फरार हो गया. अचानक हुई इस घटना से दुकानदार भौंचक रह गया. बताया कि दो बाइक पर चार युवक थे. सभी की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच की होगी. दोनों बाइक पर सवार उचक्के बाइक लेकर तेजी से बीएम दत्ता रोड होकर निकल भागे. विकास ठाकुर की दुकान मुख्य सड़क के किनारे है. विकास ठाकुर रोजाना की तरह अपने समय पर दुकान खोलने पहुंचे थे तथा अपना बैग शटर के पास लाॅक में चाबी लगा रहे थे. उचक्कों ने उनकी रोज की इस रूटीन का फायदा उठाया. घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत मिहिजाम थाने में की है. दुकानदार की शिकायत पर पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 31/2024 दर्ज कर मामले की पड़ताल करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >