अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल

घांटी-शिमला निवासी करफू मंडल अपने घर से बिष्टुपुर गांव बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के अनुसार घांटी-शिमला निवासी करफू मंडल अपने घर से बिष्टुपुर गांव बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गये. घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. घायल व्यक्ति का उपचार सीएचसी नारायणपुर में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >