अम्बा गांव के लाभुक की साइकिल चोरी

अबुआ आवास का आवेदन जमा करने पहुंचे बिधान राउत की साइकिल की चोरी हो गयी.

कुंडहित. अम्बा पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास का आवेदन जमा करने पहुंचे बिधान राउत की साइकिल की चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार को अम्बा पंचायत में लगे शिविर में काफी भीड़ थी. बिधान राउत भी अपने घर सियारसुली से साइकिल से चलकर अबुआ आवास के लिए अम्बा पंचायत पहुंचे थे. बिधान ने अपनी साइकिल पंडाल के गेट के समीप खड़ी कर अबुआ आवास के लाइन में जा खड़ा हुए. आवेदन जमा करने के बाद थोड़ी देर के बाद घर जाने के लिए पंडाल से निकले तो बाहर उनकी साइकिल नहीं दिखी. इधर उधर काफी खोजबीन की परंतु कोई अता पता नहीं चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >