बीडीओ ने पंचायत सचिव व रोजगार सेवक से मांगा स्पष्टीकरण

नारायणपुर अंचल सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई.

नारायणपुर. नारायणपुर अंचल सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. मनरेगा की योजनाओं की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने कहा कि पुरानी योजनाओं को शीघ्र क्लोज करें. रोजगार सेवक पंचायत सचिव यह ध्यान रखें कि दो फरवरी को विधिक जागरुकता शिविर लगाया जाना है. इसको लेकर अभी से प्रचार-प्रसार करें. वहीं पीएम और अबुआ आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो, इसे लेकर लाभुकों को प्रेरित करते रहें. बैठक में विलंब से पहुंचने वाले एवं अनुपस्थित रहे पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश बीपीओ को दिया. वहीं आवास प्लस 2.0 ऐप डाउनलोड कर सर्वे करने का भी निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, करुणा मंडल, एइ कुमार अनुराग, जेइ जितेंद्र टुडू, सुमन पंडित, कैलाश कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार सिन्हा, मुखिया कृष्ण सोरेन, बबलू किस्कू, वीरेंद्र प्रताप हेंब्रम, मुन्नी मरांडी, सविता हेंब्रम, रोजगार सेवक राधेश्याम पंडित, मोहम्मद सुल्तान, फहीमुद्दीन अंसारी, अनिल चौधरी, सुमंतो दास, शरीफ आलम, प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >