बरियारपुर से एक साइबर आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की. बरियारपुर स्थित नदी पुल के समीप छापेमारी कर एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

संवाददाता, जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की. बरियारपुर स्थित नदी पुल के समीप छापेमारी कर एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में बरियारपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहाबुद्दीन अंसारी (32 वर्ष), बरियारपुर, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं. इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया है. आरोपी के विरुद्ध बीएनएस-2023 की विभिन्न धाराओं, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लोगों को वाहु एप के माध्यम से फोन पे में 1,999 रुपये कैशबैक मिलने का फर्जी संदेश भेजता था. इसके बाद ग्राहकों को कैशबैक स्वीकार करने के लिए कहा जाता था. जैसे ही ग्राहक संदेश स्वीकार करता था, राशि ठगों के वाहु खाते में स्थानांतरित हो जाती थी. आरोपी लंबे समय से साइबर ठगी की गतिविधियों में संलिप्त था. छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >