10 सितंबर की रात रेल यातायात पर ब्रेक, 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द

10 सितंबर को बर्द्धमान और तालित स्टेशनों के बीच ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए 3 घंटे का रेल ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान 4 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी. अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.

जामताड़ा : बर्द्धमान एवं तालित स्टेशनों के बीच ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण 10 सितंबर को 180 मिनट का यातायात एवं विद्युत ब्लॉक लिया जाएगा. रेलवे के अनुसार यह ब्लॉक 10 सितंबर को रात 2:05 बजे से सुबह 5:05 बजे तक प्रभावी रहेगा. पहले यह ब्लॉक 9 सितंबर को प्रस्तावित था, जिसे अब 10 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया है.

चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

अनुरक्षण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार ट्रेनों को रद्द रखने की सूचना जारी की है.

इन ट्रेनों पर असर

इस दौरान बर्द्धमान से 63505 और 63507 तथा आसनसोल से 63506 और 63512 ट्रेनें रद्द रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >