बैंकों में अस्वीकृत आवेदनों को वापस करे बैंक : बीडीओ

कुंडहित. प्रखंड सभागार में बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई.

कुंडहित. प्रखंड सभागार में बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के बैंकों में लंबित कार्यों पर चर्चा की गयी. इस दौरान बीडीओ ने बैंकों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया. विशेष कर प्रखंड स्तर से भेजे जा रहे कृषि लोन के आवेदनों को किसी कारणवश स्वीकृति नहीं दी गयी है तो उन्हें तत्काल प्रखंड कार्यालय को वापस किया जाए, ताकि आवश्यक सुधार कर पुनः भेजा जा सके. बीडीओ ने नीलाम-पत्र वाद के डिफॉल्टरों की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. बैठक में पेंशन योजना में मृतकों की जमा राशि ड्राफ्ट बना कर वापस करने का निर्देश दिया, ताकि संबंधित विभाग को राशि वापस किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >