जिले में जुआ और शराब की बिक्री पर लगाएं रोक : डीसी

समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग रोकने को लेकर जिला एनकोर्ड समिति की बैठक हुई.

संवाददाता, जामताड़ा समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग रोकने को लेकर जिला एनकोर्ड समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया. कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्ध है कि जिले में नशीले पदार्थों के प्रति लोग सजग रहें. इससे दूर रहें. किसी भी स्थिति में यहां के युवा नशे आदि का शिकार न बनें. उन्होंने जिले में अवैध शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों अफीम, गांजा, भांग, सिरप, सूखा नशा आदि के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी अनुज्ञप्ति प्राप्त दुकानों के अलावा कहीं भी अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो इसके लिए लगातार छापेमारी करें. त्योहारों का मौसम है ऐसे में अवैध शराब आदि की बिक्री नहीं होनी चाहिए. कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के 100 मीटर की परिधि में नशे से संबंधित एक भी सामग्री की बिक्री नहीं हो, यह सुनिश्चित करें. डीसी ने दिवाली के मौके पर जिले में जुआ और शराब के प्रचलन हर हाल में रोकने का निर्देश दिया. मौके पर एसपी राज कुमार मेहता, डीएफओ राहुल कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >