धान खरीदारी में बाबूपुर लैंप्स को मिला तीसरा स्थान

कुंडहित. प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में हुई.

कुंडहित. प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर मनरेगा, पशुपालन, 15वें वित्त आयोग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, खाद्य आपूर्ति, कृषि में प्रगति की समीक्षा की गयी. बताया कि प्रखंड में साइकिल व पोशाक का वितरण कर दिया गया है. सावित्रीबाई फुले का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है. खाद्यान्न वितरण के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है. प्रखंड के कुल 76000 कार्डधारकों में से अभी भी 16000 कार्डधारकों का ई-केवाईसी नहीं हो पाया है. धान अधिप्राप्ति के मामले में 19190 क्विंटल धान का क्रय किया गया हैं. बाबूपुर लैंप्स ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. मौके पर सीओ सीताराम महतो, एमओ संजय कुमार, बीइइओ मिलन कुमार घोष, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >