जामताड़ा में मना बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव

जामताड़ा. जामताड़ा स्थित वीर कुंवर चौक पर गुरुवार को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया गया.

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा स्थित वीर कुंवर चौक पर गुरुवार को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया गया. सेवानिवृत्त प्रोफेसर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया. मौजूद लोगों ने बाबू कुंवर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण का श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान युवाओं ने आतिशबाजी की. जय भावनी और भारत माता की जय के नारे लगाये. इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. मौके पर जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण गुप्ता व जामताड़ा चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत बाबू कुंवर सिंह परिवार के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त प्रोफेसर महेंद्र सिंह ने बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर प्रकाश डाला और उनसे बताए मार्ग पर चलने का समाज के युवाओं से आह्वान किया. वहीं तरुण गुप्ता ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह परिवार के लोगों का हमेशा सहयोग हमें मिलता रहा है. वह समाज के लोगों का ऋणी हैं. वहीं शाम को कुंवर चौक पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सर्वानंद सिंह, बच्चन सिंह, प्रताप सिंह, पवन सिंह, राम प्रकाश सिंह, अजीत सिंह, तपन सिंह, सतीश सिंह, सोमनाथ सिंह, मिक्कू सिंह, संजीत सिंह, प्रभास सिंह, ठाकुर मणि सिंह, मुकेश सिंह, उज्ज्वल सिंह, आलोक सिंह सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >