जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता रथ रवाना

डीसी कुमुद सहाय ने जागरुकता रथ किया रवाना

जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता रथ रवाना

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय ने समाहरणालय परिसर से टीवी स्क्रीन, वीआर यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र युक्त जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बताया कि यह जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को ऑडियो-वीडियो विजुअल के माध्यम से मतदान के महत्व को बतायेगा. 01 जून 2024 को मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को प्रेरित करेगा. उन्होंने अधिकारियों से वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार किए गए कंटेंट का भी जायजा लिया. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा ने बताया कि वैन में हेड माउंटेड डिस्प्ले वीआर बाक्स के माध्यम से आमजन वर्चुअल रियलटी में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वीडियो देख सकते हैं. यह रथ नियमित रूट चार्ट के अनुसार जिला अंतर्गत सभी निकायों एवं प्रखंडों में जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा. जागरुकता वाहन टीवी स्क्रीन, वीआर यंत्र, जीपीएस, ध्वनि विस्तारक यंत्र से सुसज्जित है. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, डीएसओ कीर्तिबाला लकड़ा, डीइओ गोपाल कृष्ण झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा, डीआइओ संतोष कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >