करमाटांड़ : मां लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी का प्रयास

विद्यासागर. बदमाशों ने बुधवार की रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया मोड़ में मां लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया.

– बदमाशों ने एक सफेद गमछा, एक ब्लैक जैकेट, एक टोपी छोड़ हुए फरार प्रतिनिधि, विद्यासागर. बदमाशों ने बुधवार की रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया मोड़ में मां लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया. वेंटिलेटर को तोड़े जाने की आवाज पड़ोस के लोगों को सुनाई दी. यह सुनकर अगल-बगल के लोग जाग गए और इधर-उधर देखने लगे. लोगों के जाग जाने की आवाज सुनते ही बदमाश फरार हो गए. इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी को दी गयी. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत वहां पहुंचकर जांच-पड़ताल में लग गये. जांच के दौरान बदमाशों का दो सब्बल, एक सफेद गमछा, एक ब्लैक जैकेट, एक टोपी, हाथ का ग्लब्स प्राप्त हुआ है. वहीं दुकान से किसी प्रकार का कोई सामान चोरी होने की बात नहीं आई है. अगल-बगल के लोगों के जाग जाने से ज्वेलर्स दुकान चोरी से बच गया. इस घटना को लेकर दुकानदार उमेश कुमार वर्मा ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. मौके पर महेंद्र वर्मा, टिंकू पोद्दार, संदीप वर्मा, शुभम पोद्दार, सुशील पोद्दार, पवन पोद्दार, प्रदीप शाह ने घटना की निंदा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >