आत्मा ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

प्रखंड के नयाडीह में आत्मा ने शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया.

नारायणपुर. प्रखंड के नयाडीह में आत्मा ने शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया. जामताड़ा के बीटीएम मो इकबाल व नारायणपुर की बीटीएम सीमावती सिंह ने कहा कि किसानों को मोटे अनाज की खेती से जुड़ना चाहिए. इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद भी है. प्रगतिशील किसान फुलेश्वर हांसदा के खेतों में लगे टमाटर की खेती को दिखाया गया. किसान ने कहा कि फसल तो अच्छी हुई है, परंतु बाजार में टमाटर के भाव बहुत कम है. इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. नयाडीह बराकर नदी के बगल में अवस्थित है. यहां खेती की संभावनाएं है. किसानों को विभाग से उपलब्ध कराए जा रहे खाद, बीज के बारे में बताया गया. इस अवसर पर शिवशंकर हांसदा, वासुदेव हांसदा, कृष्णा हांसदा, वकील हांसदा आदि किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >