सहायक अध्यापक को दी गयी भावभीनी विदाई

करमाटांड़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतुलबंधा में सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक नंदलाल रवानी को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तेतुलबंधा के सेवानिवृत्ति सहायक अध्यापक नंदलाल रवानी को सोमवार को विदाई दी गयी. बतौर मुख्य अतिथि आरजी आरजी प्लस टू विद्यालय, करमाटांड़ के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भागवत पंडित, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल मौजूद रहे. अध्यक्षता विद्यालय के सचिव कार्तिक मंडल ने की. शिक्षक हेमंत मिस्त्री ने सेवानिवृत शिक्षक नंदलाल रवानी के विद्यालय में शिक्षा के प्रति ईमानदारी पूर्वक कार्य पर चर्चा की. मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार मंडल ने किया. मौके पर सनोज मंडल, गोविंद मंडल, भागवत पंडित, शिक्षक कुमार राजेश, सुधीर मंडल, जयंती रानी मंडल, हीरालाल रवानी, आयशा खातून, सुनील पंडित, सुबोध शर्मा, मंटू मिस्त्री सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >