अस्मिता वूमेन साइक्लिंग सिटी लीग में 160 महिला व बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

फतेहपुर में आयोजित अस्मिता वूमेन साइक्लिंग सिटी लीग में 160 महिला और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिनिधि, फतेहपुर. खेलो इंडिया के तहत आयोजित अस्मिता वूमेन साइक्लिंग सिटी लीग का समापन अंगुठिया मोड़ फतेहपुर-कुंडहित रोड में हुआ. इसका उद्घाटन फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय, सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर यादव, पूर्व जिप सदस्य प्रभा देवी, पूर्व प्रमुख किरण बेसरा एवं मुखिया विभीषण मरांडी, जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डीडी भंडारी, संत एंथोनी स्कूल जामताड़ा के डायरेक्टर डॉ चंचल भंडारी, बीपीएम जेएसएलपीएस परीक्षित कर्मकार, मिशन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पवन मंडल, शोभा कुमारी, अरुण मंडल, मनोज कुमार, मुकेश मंडल, हेमंत महतो ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. प्रतियोगिता में 160 महिला एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. यूथ गर्ल्स वर्ग में सुहागी बास्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं सलेखा खातून द्वितीय तथा गायत्री बास्की तृतीय स्थान पर रही. सब जूनियर गर्ल्स में पलक कुमारी-प्रथम स्थान, तनुश्री मंडल-द्वितीय और निशा हांसदा-तृतीय स्थान पर रही. जूनियर गर्ल्स में नयनतारा मरांडी प्रथम स्थान प्राप्त किया. आशा हेंब्रम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि संजू सोरेन, रिया कुमारी एवं दीपिका हेंब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सीनियर महिला में नेहा टुडू-प्रथम, लक्ष्मी सोरेन- द्वितीय तथा पूनम कुमारी हेंब्रम तृतीय स्थान पर रही. वहीं मंतोषी सोरेन और रेशमा किस्कू ने चौथा स्थान प्राप्त किया. सुपर सीनियर एलिट ग्रुप में रबीना हेंब्रम ने प्रथम स्थान हासिल किया. बैजंती हांसदा द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि अरुणा टुडू एवं आशा हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी जामताड़ा तूफान पोद्दार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. आयोजन समिति के चुन्ना मंडल, सचिन पंडित, चंदन मंडल, अजय कपूर, महेश्वर मंडल, अर्जुन पंडित, उत्तम पंडित, सीताराम मंडल, शीतल रानी, पूजा मेहरिया, सपन राय, राहुल पंडित, करण राउत, स्वरूप दां, काकुली, सोनम, आशा हांसदा, शालू झा, मोहर्रम अंसारी, बबलू मंडल, नित्यानंद पंडित ने सक्रिय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Umesh kumar

Published by: Pradip Kumar Mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >