जामताड़ा. रेलवे ने झाझा-सीतारामपुर रेलखंड डाउन लाइन पर मथुरापुर स्टेशन में स्थायी गुणवत्ता मरम्मत योजना के तहत प्रस्तावित ट्रैफिक ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गयी तीन यात्री ट्रेनों का परिचालन फिर से बहाल कर दिया है. अब ये ट्रेनें निर्धारित मार्ग से समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी. बहाल की गयी ट्रेनों में 63546 जसीडीह-अंडाल पैसेंजर, 63509 बर्द्धमान-झाझा पैसेंजर और 63510 झाझा-बर्द्धमान पैसेंजर शामिल हैं. रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें 13 जुलाई, 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई, 3 अगस्त, 6 अगस्त, 10 अगस्त और 13 अगस्त 2026 को अपने निर्धारित समय पर चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों से संशोधित व्यवस्था की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की है.
आसनसोल मंडल में तीन पैसेंजर ट्रेनों की सेवा बहाल

आसनसोल मंडल में तीन पैसेंजर ट्रेनों की सेवा बहाल
Copied link
आसनसोल रेल मंडल ने जामताड़ा रूट पर तीन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया है। यात्री अपनी यात्रा से पहले नई समय-सारिणी जरूर चेक कर लें।