सरस्वती पूजा के मद्देनजर सतर्कता बरतने की अपील

सीओ ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करता है. इसलिए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

कुंडहित. सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को बागडेहरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर कुंडहित प्रभाग के पुलिस निरीक्षक मिन्हाज आलम, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. पुलिस निरीक्षक मिन्हाज आलम ने समिति के सदस्यों से थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती पूजा का आयोजन करने वाले विभिन्न क्लब अथवा संगठनों की जानकारी ली और सभी पूजा पंडालों पर क्लब अथवा संगठन के दौरान वॉलेंटियर तैनात करने की अपील की. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा ने कहा कि पूजा के पश्चात प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुड़दंग ना हो. इसका विशेष ध्यान रखना है. अधिक तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजाने हैं. करमाटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक : विद्यासागर. करमाटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी मौजूद थे. मंच संचालन राम रतन मंडल ने किया. सीओ ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करता है. इसलिए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी ने सभी पूजा समितियों से समय पर सूचना देने और नियमों का पालन करने की अपील की. वहीं समाजसेवी महेंद्र मंडल ने प्रशासन से कहा कि पूजा से पहले एक बार सभी अति संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करना जरूरी माना गया है. वहीं फिटकोरिया सरस्वती पूजा के स्थान पर पूजा से पहले प्रशासन को वहां तैनात कर देना अतिआवश्यक है. मौके पर शिवनारायण मंडल बाजन मंडल, मितेश शाह, हरेराम यादव, गोपाल मंडल, रंजीत मंडल, शंकर मंडल, शकूर अंसारी, सभाकत अंसारी, राजेश मंडल, शंभू मंडल, अशोक मंडल, मुबारक अंसारी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >