नाग देवता की धूमधाम से हुई वार्षिकी पूजा

कालीपाथर गांव में नाग देवता की वार्षिकी पूजा धूमधाम से की गयी.

फतेहपुर. फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के कालीपाथर गांव में नाग देवता की वार्षिकी पूजा धूमधाम से की गयी. मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष भादो मास के अंतिम तिथि को कालीपाथर गांव में नाग देवता की वार्षिकी पूजा की जाती है. इस वर्ष भी मुख्य पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की. इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. पूजा के पश्चात खीर महाप्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया. मेले में चाट, चाउमीन, गुपचुप, आइसक्रीम, मिठाई, सौंदर्य प्रसाधन, मिकी माउस, जंपिंग झूला आदि की दुकानें सजी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >