जामताड़ा. कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सीएस कार्यालय के सभागार में बुधवार को एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में जामताड़ा, करमाटांड़ व कुंडहित सीएचसी में कार्यरत एएनएम शामिल हुईं. प्रशिक्षक अचिकित्सा सहायक मनोज कुमार ने बताया कि 10 से 26 नवंबर तक जिले भर में कुष्ठ रोग खोज अभियान प्रथम चक्र चलाया जायेगा. कुष्ठ रोग खोज अभियान सभी एएनएम की सक्रिय भूमिका आवश्यक है. प्रशिक्षक बीएफआइटी के डीएसडब्ल्यू सुसेन चंद्र घोष ने भी कई जानकारियां दी. मौके पर एएनएम ज्योति कुमारी, रंजू यादव, सरिता कुमारी, ज्योति कुमारी, कंचन कुमारी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
