जामताड़ा : अंडाल जंक्शन केबिन में विशेष डायमंड क्रॉसिंग को 52 किलोग्राम से 60 किलोग्राम में परिवर्तित करने के कार्य के लिए रविवार, 23 अगस्त को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण आसनसोल मंडल में कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंडाल-सैंथिया मेमू (63533) और सैंथिया-अंडाल मेमू (63534) का परिचालन रद्द रहेगा.
वहीं, सैंथिया-हावड़ा हूल एक्सप्रेस (22322) को निर्धारित समय से 120 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की है.
