ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से कुछ ही दूरी पर सोमवार को एक महिला ट्रेन की चपेट आ गयी. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से कुछ ही दूरी पर सोमवार को एक महिला ट्रेन की चपेट आ गयी. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला डाउन लाइन से गुजर रही बैधनाथ धाम-आसनसोल लोकल ट्रेन की चपेट में आ गयी. घटना में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया है. सूचना मिलने पर चित्तरंजन जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भिजवा दिया. चित्तरंजन जीआरपी प्रभारी किशुन प्रसाद ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पायी है. पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >