जामताड़ा : एंबुलेंस सेवा फेल, ट्रैक्टर से अस्पताल पहुंचे मरीज की इलाज के दौरान मौत

Jamtara News: जामताड़ा में एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने पर गंभीर मरीज मोनू टुडू को परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट 

Jamtara News: स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक संवेदनहीनता की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है. समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने के कारण एक गंभीर मरीज को ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और सरकारी आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या है पूरा मामला? 

मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत शहरबेड़ा गांव का है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार 12 जून की रात को मोनू टुडू की अचानक तबीयत बिगड़ गई. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि कई बार कॉल करने और मदद की गुहार लगाने के बावजूद एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची.

ट्रैक्टर से अस्पताल पहुंचाने के बावजूद मरीज की मौत

जब कोई सरकारी सहायता नहीं मिली तो परिजनों और ग्रामीणों ने खुद मरीज को अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया. गांव में उपलब्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खटिया रखकर मोनू टुडू को लिटाया गया और किसी तरह जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही मोनू टुडू की मौत हो गई.

सिविल सर्जन ने जांच के दिए आदेश, एंबुलेंस कॉल की होगी जांच

मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कहां से चूक हुई है, मामले का जांच किया जाएगा, साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि परिजन द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन किया था या नहीं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम: बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में सेल प्रबंधन का पुतला दहन करेगी संयुक्त यूनियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >