सभी राजनीतिक दल प्रत्येक बूथों पर बीएलओ नियुक्त करें : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विमर्श किया. उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना. कई बिंदुओं पर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. डीसी ने बताया कि आज भी कई ऐसे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से बूथ लेवल एजेंट प्रतिनियुक्ति नहीं हो पाती है, नतीजतन कई तरह की समस्याएं होती है. जिसके लिए उन्होंने सभी दलों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथों पर अपने बूथ लेवल एजेंट की प्रतिनियुक्ति जरूर करें. साथ ही बीएलओ के संपर्क में रहें, एपिक डिस्ट्रिब्यूशन, वोटर लिस्ट प्रकाशन, मतदाता सूची पुनरीक्षण आदि के संदर्भ में आवश्यक जानकारी प्रदान की. डीसी ने बताया कि पिछले सप्ताह भारत निर्वाचन आयोग में सम्मेलन के दौरान, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया था कि वे राजनीतिक दलों के साथ नियमित रूप से बातचीत करें. ऐसी बैठकों में प्राप्त किसी भी सुझाव को पहले से ही मौजूद कानूनी ढांचे के भीतर हल करें. संविधान और वैधानिक ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं को कवर करने वाले आयोग द्वारा पहचाने गए 28 हितधारकों में राजनीतिक दल भी एक प्रमुख हितधारक हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को लिखे अपने पत्र में आयोग ने यह भी उल्लेख किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और भारत के चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देश, मैनुअल और हैंडबुक (भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध) ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक विकेंद्रीकृत, मजबूत और पारदर्शी कानूनी ढांचा स्थापित किया है. मौके पर एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >