एबी ब्रदर्स ने स्टूडेंट क्लब को दो-शून्य गोल से हराया

फुटबॉल के फाइनल में एबी ब्रदर्स मिहिजाम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट क्लब शहरडाल को 2-0 से पराजित किया.

मिहिजाम. भागा गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ. फाइनल में एबी ब्रदर्स मिहिजाम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टूडेंट क्लब शहरडाल को 2-0 से पराजित किया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौजूद थे. फाइनल मुकाबले में हजारों की संख्या में खेल प्रेमी शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा फुटबॉल खेल को जीवित रखने का श्रेय हमारे आदिवासी भाइयों को जाता है. हमारे क्षेत्र के गैर-आदिवासी ताश और लूडो जैसे खेलों में लिप्त रहते हैं. कहा मैं चाहता हूं कि ये लोग भी फुटबॉल खेलें, ताकि आदिवासी और गैर-आदिवासी मिलकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें. मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >