मिहिजाम में अवैध शराब के साथ एक युवक पकड़ाया

पीबी रोड स्थित गौतम साव के घर में छापेमारी कर अवैध देसी-विदेशी शराब, बीयर को जब्त किया.

जामताड़ा. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला उत्पाद बल ने मिहिजाम थाने के सहयोग से पीबी रोड स्थित गौतम साव के घर में छापेमारी कर अवैध देसी-विदेशी शराब, बीयर को जब्त किया. उत्पाद अधीक्षक सौरव तिवारी ने बताया कि अवैध देसी -विदेशी शराब, बीयर को जब्त करते हुए भियुक्त गौतम साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया कि विदेशी शराब- 42.120 लीटर, देसी शराब -नौ लीटर, बियर-12 लीटर जब्त किया गया. छापेमारी में प्रभारी अवर निरीक्षक विकास कुमार निराला, दुर्गा प्रसाद पांडेय सहित होमगार्ड के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >