बाइक के धक्के से युवक व किशोरी घायल, रेफर

नारायणपुर-बेजड़ा मुख्य मार्ग पर गाड़ापाथर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक व किशोरी घायल हो गयी.

नारायणपुर. नारायणपुर-बेजड़ा मुख्य मार्ग पर गाड़ापाथर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक व किशोरी घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव के कैलाश महतो के 19 वर्षीय पुत्र गणेश महतो एवं 14 वर्षीय पुत्री उर्मिला कुमारी अपने मामा घर बाइक से पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के बेजड़ा गांव जा रही थी. गाड़ापाथर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार दोनों युवक-किशोरी घायल हो गयी. घटना के बाद दोनों घायलों का उपचार सीएचसी नारायणपुर में किए जाने के बाद युवती को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >